Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविपक्षी दलों को धरना प्रदर्शन करने की अनुमति न देना भाजपा सरकार...

विपक्षी दलों को धरना प्रदर्शन करने की अनुमति न देना भाजपा सरकार की तानाशाही : मायावती

लखनऊ (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने ट्वीट कर भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने मंगलवार को अपने ट्वीट में कहा कि ‘विपक्षी पार्टियों को सरकार की जनविरोधी नीतियों व उसकी निरंकुशता तथा जुल्म-ज्यादती आदि को लेकर धरना-प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं देना भाजपा सरकार की नई तानाशाही प्रवृति हो गई है।’ साथ ही, बात-बात पर मुकदमे व लोगों की गिरफ्तारी एवं विरोध को कुचलने की बनी सरकारी धारणा अति-घातक।

उन्होंने कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय द्वारा फीस में एकमुश्त भारी वृद्धि करने के विरोध में छात्रों के आन्दोलन को जिस प्रकार कुचलने का प्रयास जारी है वह अनुचित व निन्दनीय है। राज्य सरकार अपनी निरंकुशता को त्याग कर छात्रों की वाजिब मांगों पर सहानुभतिपूर्वक विचार करें, यह बसपा की मांग है।

आगे कहा कि महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, बदहाल सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य व कानून व्यवस्था आदि के प्रति यूपी सरकार की लापरवाही के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन नहीं करने देना व उनपर दमन चक्र के पहले भाजपा जरूर सोचे कि विधानभवन के सामने बात-बात पर सड़क जाम करके आमजनजीवन ठप करने का उनका क्रूर इतिहास है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular