Thursday, February 12, 2026
Homeमनोरंजनविधु विनोद चोपड़ा की फिल्म '12वीं फेल' मकाऊ फिल्म फेस्टिवल के समापन...

विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ’12वीं फेल’ मकाऊ फिल्म फेस्टिवल के समापन पर होगी प्रदर्शित

विक्रांत मैसी स्टारर विधु विनोद चोपड़ा की ‘12वीं फेल’ पिछले साल अक्टूबर में रिलीज हुई थी, लेकिन यह फिल्म न केवल भारत में, बल्कि ग्लोबल लेवल पर भी दर्शकों को प्रेरित और एंटरटेन कर गई। अब फिल्म को एक और उपलब्धि हासिल हुई है। ‘12वीं फेल’ को आइकोनिक मकाऊ एशिया-यूरोप यंग सिनेमा फिल्म फेस्टिवल में क्लोजिंग फिल्म के रूप में चुना गया है।

विधु विनोद चोपड़ा 11 जनवरी को मकाउ में ‘12वीं फेल’ की स्क्रीनिंग में हिस्सा लेकर महोत्सव की शोभा बढ़ाएंगे, जो आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा की रियल लाइफ स्टोरीज के बारे में अनुराग पाठक की बेस्ट सेलिंग बुक पर आधारित है। वास्तविक जीवन की कहानियों से प्रेरित यह फिल्म यूपीएससी प्रवेश परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों के कड़े संघर्ष को उजागर करती है। हालांकि, यह सिर्फ एक परीक्षा से कहीं आगे जाती है और लोगों को असफलताओं का सामना करने और अपने सपनों के लिए लड़ते रहने के लिए प्रोत्साहित करती है।

विक्रांत मैसी की शानदार प्रतिभा से सजी ‘12वीं फेल’ महज एक सिनेमाई फिल्म से परे है। फिल्म उन विषयों पर गहराई से प्रकाश डालती है जो दर्शकों के साथ जुड़ाव पैदा करते हैं, और एक गहन अनुभव देता हैं। आलोचकों और दर्शकों दोनों ने फिल्म की कहानी और विक्रांत के जबरदस्त परफॉर्मेंस की सराहना की है।फिल्म की शानदार कमाई के अलावा विक्रांत की अपने किरदार में जान डालने की क्षमता ने उनके साथियों और इंडस्ट्री के दिग्गजों से खूब सरहाना हासिल की है। उनकी भूमिका आज के सिनेमा में एक अग्रणी शख्सियत के रूप में उनके कद को और मजबूत करती है, जो उनकी असाधारण प्रतिभा को उजागर करती है।

लोकेश चंद्रा/सुनीत

RELATED ARTICLES

Most Popular