Thursday, March 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाविधिक साक्षरता शिविर का हुवा आयोजन

विधिक साक्षरता शिविर का हुवा आयोजन

प्रदीप पांडेय

गोंडा।
उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ व जनपद न्यायाधीश मयंक कुमार जैन के निर्देश के अनुपालन में आज 17 सितंबर 2021 को विशेष अभियान के तहत सामान्य जन को विधिक सहायता प्रदान किये जाने हेतु राजकीय सम्प्रेक्षण गृह ( किशोर ) , गोण्डा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोण्डा के सचिव श्री कृष्ण प्रताप सिंह द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि इसके अतिरिक्त विशेष अभियान के तहत सामान्य जन को विधिक सहायता प्रदान किये जाने हेतु तहसील सदर , तहसील करनैलगंज , तहसील तरबगंज व तहसील मनकापुर में भी विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular