इटावा (हि.स.)। पोलियो बूथ दिवस के अवसर पर सदर विधायक सरिता भदौरिया ने डॉ. भीमराव अंबेडकर संयुक्त चिकित्सालय में पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर अभियान की शुरुआत की।
विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि सरकार देश को पोलियो मुक्त करने के अभियान को तेजी से चला रही है और इस अभियान में सरकार को सफलता भी मिल रही है। इसी क्रम में आज पोलियो बूथ दिवस के अवसर पर जनपद में बच्चों को पोलियो से बचाने के लिए अभियान की शुरुआत की गई है स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में जनपद में जगह जगह बूथ बनाकर बच्चों को पोलियो की ड्राप पिलाई जा रही है।
इस मौके पर मौंजूद मुख्य चिकित्साधिकारी भगवानदास ने बताया कि जनपद में दो लाख नवासी हजार दो सौ उनहत्तर बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का लक्ष्य स्वास्थ्य विभाग ने निर्धारित किया। जिसके लिए आज सदर विधायक के द्वारा अभियान की शुरुआत करवा दी गयी है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पूरे जनपद में एक हजार पिचहत्तर बूथ और 29 मोबाइल टीम बनाई गई हैं। जिनके द्वारा गांव गांव में जाकर पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को पोलियो की ड्राप पिलाने की शुरुआत कर दी गयी है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 578 डोर टू डोर टीम बनाई गई है, जो घर घर जाकर बच्चो को पोलियो ड्रॉप पिलाएगी। इसके जरिये जल्द ही स्वास्थ्य विभाग जनपद में दो नवासी हजार दो सौ उनहत्तर बच्चो को पोलियो ड्रॉप पिलाने के लक्ष्य को पूरा कर लेगा।
रोहित
