Sunday, February 15, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरविधायक राम प्रताप वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ श्री शिव मंदिर...

विधायक राम प्रताप वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ श्री शिव मंदिर में श्रमदान किया

रोहित कुमार गुप्ता

उतरौला बलरामपुर। अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के पावन व पुनीत अवसर के निमित्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर 22 जनवरी तक मंदिरों एवं तीर्थक्षेत्रों के आस पास स्वच्छता अभियान के तहत सोमवार को विधायक राम प्रताप वर्मा ने अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अपने निज निवास के पीछे स्थित श्री शिव मंदिर में श्रमदान किया।
तथा सभी से किस श्रमदान में योगदान देने का अपील करते हुए कहा कि अपने आसपास के मंदिरों, तीर्थ स्थलों की साफ-सफाई कर इस अभियान में सहभागी बनें।
सभासद दुर्गा प्रसाद, विकास गुप्ता, फणीन्द्र गुप्ता, विजयपाल वर्मा, दुर्गेश कुमार, सीबी माथुर, रमेश जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular