लखनऊ(हि.स.)। लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में भर्ती किये गये विधायक राकेश की शनिवार सुबह तक स्थिति स्थिर बनी है। डाक्टरों ने सुबह रूटीन चेकअप के बाद उन्हें स्थिर बताया है।
अमेठी जिले के गौरीगंज के विधायक राकेश की बीती रात तबियत बिगड़ गयी थी, जिसके बाद उन्हें हजरतगंज थाने की पुलिस ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात वे अपने आमरण अनशन को लेकर ड्रीप लगवाने से इनकार करते रहे, जिसके बाद नर्सो ने जबरदस्ती उन्हें ड्रीप लगायी।
दो सड़के के निर्माण ना होने से नाखुश विधायक राकेश कुछ दिनों से लखनऊ के जीपीओ पार्क में धरना दे रहे थे, जो आमरण अनशन में बदल गया था। विधायक राकेश के भर्ती होने की सूचना से उनके परिवारीजन भी अस्पताल पहुंच गये।
