Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविधायक ने युवाओं को जोश जुनून के साथ खेल के प्रति किया...

विधायक ने युवाओं को जोश जुनून के साथ खेल के प्रति किया उत्साहित

खेलो बनारस अभियान में युवक एवं महिला मंगल दलों की बैठक में हुए शामिल

वाराणस (हि.स.)। ‘खेलो बनारस’ के तहत युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करने के लिए आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में बुधवार को युवक एवं महिला मंगल दलों की बैठक हुई। बीडीओ विजय कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में रोहनिया के विधायक सुरेन्द्र नारायण सिंह भी शामिल हुए। बैठक में युवाओं को खेल के प्रति जुनून दिखाने के लिए विधायक ने युवाओं को उत्साहित किया।

कहा कि खेलो बनारस अभियान में अधिक से अधिक युवा सहभाग करेंं। सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए युवाओं को प्रोत्साहित भी कर रही है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक जिले राज्य में पहला स्थान लाएं मेरी शुभकामनाएं है। युवा इस अभियान में अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराये। बीडीओ ने बताया कि युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करने तथा गांव एवं ब्लॉक स्तर पर खेलो बनारस का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए युवा वर्ग को उत्साहित किया जा रहा है। जिससे गांव का प्रतिभा निखर कर देश की गरिमा को बढ़ाया जा सके। आराजी लाइन वी.ओ अवधेश नारायण सिंह, क्षेत्रीय युवक समिति अध्यक्ष रामसिंह वर्मा ने भी युवाओं का उत्साह बढ़ाया।

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को उभारने के लिए व्यापक स्तर पर “खेलो बनारस-2021” का आयोजन 21 अक्टूबर से है। जिसमें सभी ग्राम पंचायत स्तर, न्याय पंचायत स्तर, ब्लॉक स्तर और फिर जिला स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं होंगी। जिले के 694 ग्राम पंचायत स्तर पर एथलेटिक्स व कुश्ती की प्रतियोगिताएं होंगी। एथलेटिक्स में 100, 200, 400, 800, 1500 और 3000 मीटर की दौड़, चक्का फेंक, भाला फेंक, गोला फेक, ऊंची कूद लंबी व कूद होगी। कुश्ती में महिला वर्ग में 43, 46, 49, 52, 56 किलोग्राम व पुरुष में 50, 54, 58, 63 व 69 किलोग्राम वजन में कुश्ती होगी। सभी प्रतियोगिताएं अंडर 16 व ओवर 16 वर्ष के खिलाड़ियों की अलग-अलग होगी। हर ग्राम पंचायत स्तर पर 44 विजेता बनेंगे। इस प्रकार समस्त ग्राम पंचायतों के कुल 30536 खिलाड़ी विजेता होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular