Monday, March 30, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडल विधायक नीरज बोरा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाये 202 पौधे

 विधायक नीरज बोरा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाये 202 पौधे

लखनऊ(हि. स.)। विश्व पर्यावरण दिवस पर लखनऊ उत्तर के विधायक डाॅ. नीरज बोरा ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के संग नीम के एक और अशोक के 201 पौधे लगाये।

जानकीपुरम के सेक्टर ई में आयोजित कार्यक्रम में विधायक डॉ नीरज बोरा ने पर्यावरण संरक्षण के लिए एक-एक पौधा लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि तापमान बढ़ रहा है। उसका मुख्य कारण वृक्षों की कमी है। आने वाली पीढ़ी के लिए हमें हरित भारत का निर्माण करना होगा। पर्यावरण स्वस्थ रहेगा तो हम स्वस्थ रहेंगे। हमारे भविष्य के लिए शुद्ध वातावरण व शुद्ध वायु की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पौधों का रोपण व उनका संरक्षण करना अति आवश्यक है।

विधायक ने कहा कि वृक्षों से शुद्ध आक्सीजन प्राप्त होती है, जो हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक है। अतः सभी का दायित्व है कि अधिक से अधिक पौधे लगाएं। राजधानी को हरा भरा बनाये रखने में पूर्ण सहयोग करें। मौके पर वरिष्ठ समाज सेविका बिन्दू बोरा, दिनेश तिवारी, संजय चौधरी, शैलेन्द्र शर्मा अटल, राकेश पाण्डेय, बृज किशोर पाण्डेय, प्रदीप शुक्ला टिकू, मान सिंह यादव समेत वन विभाग के अधिकारी डीएफओ डा. रवि कुमार सिंह, क्षेत्रीय वनाधिकारी देवेन्द्र सिंह नेगी एवं सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शरद/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular