Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविधायक के कम्बल वितरण कार्यक्रम में आपस में भिड़े ग्रामीण

विधायक के कम्बल वितरण कार्यक्रम में आपस में भिड़े ग्रामीण

रायबरेली (हि.स.)। भाजपा के विधान परिषद सदस्य दिनेश प्रताप सिंह के कम्बल वितरण कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कम्बल लेने के प्रयास में लोग एक-दूसरे से भिड़ रहे हैं। मामला रायबरेली जिले के गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के किलौली गांव का है, जहां कम्बल वितरण में भगदड़ मच गई। कम्बल न मिलने पर ग्रामीणों में आपस में मारपीट हो गई। हालांकि इस वीडियो की विश्वसनीयता को लेकर पुष्टि नहीं हो सकी है।

वीडियो में दिख रहा है कि एक तरफ एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह का भाषण चल रहा है तो दूसरी ओर स्थानीय लोग आपस में लड़ रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि कम्बल वितरित करने पहुंचे दिनेश प्रताप सिंह ने कुछ ही लोगों को कंबल दिए। बाकी लोगों को ऐसे ही वापस लौटना पड़ा, जिसको लेकर ग्रामीणों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि कम्बल छीने जाने लगे। इसके बाद आपस में ही मारपीट शुरू हो गई। वहीं, थाना प्रभारी गुरबक्शगंज ने बताया कि वीडियो के बारे में पता नहीं है़। मामला संज्ञान में आते ही नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

रजनीश

RELATED ARTICLES

Most Popular