Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविधायक अरविंद गिरि के निधन पर शोक व्यक्त कर कल तक के...

विधायक अरविंद गिरि के निधन पर शोक व्यक्त कर कल तक के लिए विधान सभा स्थगित

लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार को शुरू हो गया। पहले दिन शोक व्यक्त करने के बाद ही मंगलवार की सुबह 11 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। आज सदन की कार्यवाही 11 बजे शुरू हुई।

सदन के नेता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मौजूदा भाजपा विधायक अरविंद गिरि के निधन पर शोक प्रस्ताव रखा। उन्होंने गिरि के निधन को अपूरणीय क्षति बताया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ संजय निषाद, ओपी राजभर, कांग्रेस नेता आराधना मिश्र मोना समेत अन्य दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शोक व्यक्त करने के साथ ही मंगलवार की सुबह 11 बजे तक के लिए विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी।

दिलीप शुक्ल

RELATED ARTICLES

Most Popular