Sunday, March 29, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलविधान भवन के सामने उन्नाव के परिवार ने आत्मदाह का प्रयास किया

विधान भवन के सामने उन्नाव के परिवार ने आत्मदाह का प्रयास किया

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के विधानभवन के सामने शुक्रवार को उन्नाव से आए एक परिवार ने आत्मदाह का प्रयास किया है। हालांकि समय रहते पुलिस ने उन्हें बचा लिया है।

एडीसीपी सेंट्रल मनीषा सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह सभी परिवार उन्नाव जनपद के रहने वाले हैं। परिवार में कई महिलाएं और बच्चे शामिल थे। यह सभी बीते दिनों एक किशोरी की हत्या की घटना को लेकर नाराज चल रहे थे। इसी वजह ये लोग सामूहिक आत्मदाह करने के लिए विधानभवन पहुंचे थे, लेकिन पुलिस की त्वरित सक्रियता से सभी को बचा लिया गया है। समझा-बुझाकर और कार्रवाई का आश्वासन देकर पुलिस ने परिवार को शांत कराया है। जिले के संबंधित थाना पुलिस से भी बातचीत की गई है। बताया गया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

दीपक/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular