हरदोई, 23 मार्च(हि.स.)। एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशी ने बुधवार को अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी अशोक अग्रवाल का निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी के विरुद्ध अब कोई उम्मीदवार न होने से उनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। उन्हें विधान परिषद सदस्य निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र गुरुवार को प्रदान किया जाएगा।
एमएलसी चुनाव के सपा प्रत्याशी रज़ीउद्दीन व भाजपा प्रत्याशी अशोक अग्रवाल ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। सपा प्रत्याशी द्वारा अपना पर्चा वापस ले लेने के बाद भाजपा के अशोक अग्रवाल निर्विरोध निर्वाचित हो गए। यहां दोनों दलों के सपा और भाजपा के प्रत्याशियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
हरदोई कद्दावर नेता नरेश अग्रवाल ने एक बार फिर अपनी ताकत का एहसास कराया। श्री अग्रवाल के दबाव से ही समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रजीउद्दीन का नामांकन पत्र बुधवार को वापस हुआ।
अम्बरीष
