Friday, April 3, 2026
Homeराज्यविधानसभा में रो पड़े खट्टर, बोले-सारी रात सो नहीं पाया

विधानसभा में रो पड़े खट्टर, बोले-सारी रात सो नहीं पाया

राज्य डेस्क

चण्डीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर राज्य के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को भावुक हो गए। उन्होंने कहा- मैंने जब टीवी पर यह देखा कि कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदर्शन के दौरान एक ट्रैक्टर पर बैठे हुए हैं और पार्टी की महिला विधायक वाहन को रस्सी से खींच रही हैं, तो मुझे बहुत दुख हुआ। उन्होंने आंसू पोंछते हुए कहा कि बहुत भारी मन से मैं यहां एक बात बताना चाहता हूं। कल महिला दिवस था और पूरी दुनिया में इस दिन को धूमधाम से मनाया गया। विधानसभा में भी पूरे सत्र का संचालन महिलाओं के प्रति समर्पित किया गया। लेकिन यहां से जाने के बाद जब में टीवी देखता हूं, तो पता चलता है कि बंधुआ मजदूरों से भी बुरा महिलाओं के साथ व्यवहार किया गया।
उन्होंने कहा कि माना कि महंगाई के खिलाफ यह प्रदर्शन था, लेकिन बेहतर होता, यदि महिला विधायक ट्रैक्टर पर बैठी होतीं और हुड्डा अपने विधायकों के साथ इस ट्रैक्टर को रस्सी से खींच रहे होते। हुड्डा ने हालांकि अपनी बात कहने की कोशिश की, लेकिन मनोहर लाल ने आगे बढ़ते हुए कहा कि मेरी एक और व्यथा है। महिलाओं के प्रति अपराध रोकने में मुझे विपक्ष का साथ चाहिए। समाज के लोगों का सहयोग चाहिए। हम दिल से महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध रोकना चाहते हैं। हालांकि इसके ठीक बाद खट्टर के बयान पर पलटवार करते हुए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि, किसान आंदोलन में दिल्ली बार्डर पर अपने बच्चों के साथ खुले आसमान के नीचे बैठी महिलाओं को देखकर आपका दिल क्यों नहीं पसीजता? कांग्रेसी विधायक किरण चौधरी भी हुड्डा के सुर में सुर मिलाते हुए रण में कूदीं और सीएम पर सवाल दागा कि प्रदेश में बढ़ते महिलाओं पर अपराध पर लगाम क्यों नहीं लगाते?

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

क्या आप श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सदस्य बनना चाहते हैं?

मित्रों, सादर नमस्कार!
जैसा कि आप अवगत हैं कि इन दिनों देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स से सम्बद्ध जिला इकाई गोण्डा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रचलित है। पत्रकारों के इस विशिष्ट समूह को मुख्यालय के लगभग सभी वरिष्ठ पत्रकारों का समर्थन व सहयोग प्राप्त है। संगठन की प्रदेश इकाई द्वारा जानकी शरण द्विवेदी (9452137310) के संयोजन में एक संयोजक मण्डल का गठन किया गया है, जिसमें उमा नाथ तिवारी (7398483009) व राज कुमार सिंह (8318482987) शामिल हैं। सदस्यता अभियान शुरू है। यूनियन के अनेक वरिष्ठ साथियों के पास संगठन का फार्म उपलब्ध है। जिन पत्रकार मित्रों को हमारे संगठन की सदस्यता लेनी है, वे सदस्यता फार्म को पूर्ण रूप से भरकर पासपोर्ट आकार की एक फोटो, आधार कार्ड व बैंक पासबुक की फोटो कापी के साथ 400 रुपए जमा करके सदस्य बन सकते हैं। होली से पूर्व नई कार्यसमिति के गठन का प्रयास है। शर्त यह है कि इच्छुक व्यक्ति किसी समाचार पत्र, चैनल अथवा पोर्टल से सक्रिय रूप से जुड़ा हो। हम आपको यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि भावी संगठन पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ने और उन्हें सम्मान दिलाने में सफल होगा। यहां यह बता देना समीचीन होगा कि हमारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी मल्लिकार्जुनैया जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी जी तथा राष्ट्रीय महासचिव परमानंद पाण्डेय जी हैं। मल्लिकार्जुनैया जी का कन्नड़ पत्रकारिता में बड़ा नाम है। वह कनार्टक राज्य से हैं। हेमंत जी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और सम्प्रति राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हैं। परमांनद जी देश की राजधानी दिल्ली के निवासी तथा उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं, जो हमेशा न्यायालय में पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ते रहते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular