Tuesday, February 10, 2026
Homeराष्ट्रीयविधानसभा में फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार हुए बागी विधायक

विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार हुए बागी विधायक

नेशनल डेस्क

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में शिवसेना के बागी विधायक विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार हो गए हैं। रविवार को बागी विधायक दीपक केसरकर ने कहा कि शिंदे खेमे के विधायक किसी भी समय विधानसभा में फ्लोर टेस्ट का सामना करने के लिए तैयार है। हालांकि, केसरकर ने एक शर्त रखते हुए कहा कि फ्लोर टेस्ट के दौरान शक्ति दिखाने का मौका पहले शिंदे गुट को दी जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हम महा विकास अघाड़ी (डट।) सरकार के साथ नहीं जाएंगे। केसरकर ने यह भी दावा किया कि बागी गुट के साथ एक से दो विधायक और साथ आएंगे। उनके समर्थन और अन्य निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ मिलकर हमारी संख्या बल बढ़कर 51 हो जाएगी। उन्होंने कहा कि हम अगले तीन-चार दिन में किसी निर्णय पर पहुंचेंगे और उसके बाद सीधे महाराष्ट्र वापस जाएंगे। महाराष्ट्र विधानसभा उपाध्यक्ष की ओर से शिवसेना के 16 बागी विधायकों को भेजे गए अयोग्यता नोटिस के खिलाफ मंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। जस्टिस सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला की अवकाशकालीन पीठ सोमवार को शिंदे की याचिका पर सुनवाई कर सकती है। बागी विधायकों ने राज्य की एमवीए गठबंधन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है जिससे सरकार गिरने का खतरा उत्पन्न हो गया है। महाराष्ट्र के एक अन्य मंत्री उदय सामंत रविवार को गुवाहाटी पहुंचे और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में विधायकों के असंतुष्ट खेमे में शामिल हो गए। सूत्रों ने बताया कि सामंत गुजरात के सूरत से गुवाहाटी पहुंचे। सूत्रों ने बताया कि वह चार्टर्ड विमान से आये और तीन अन्य लोगों के साथ यहां एयरपोर्ट पर लैंड किए।

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular