Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों में जुटे अखिलेश, उम्मीदवारों से मांगे आवेदन

विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों में जुटे अखिलेश, उम्मीदवारों से मांगे आवेदन

-कार्यकर्ताओं और नेताओं को अभी से सघन जनसम्पर्क करने के निर्देश

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव-2022 के लिए चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर आम चुनाव के लिए सम्भावित उम्मीदवारों से अब आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं। 
पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी के मुताबिक आवेदन 19 अक्टूबर से लिए जायेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 26 जनवरी 2021 है। आवेदन राज्य मुख्यालय, 19 विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ में जमा होंगे। जहां विधानसभा उपचुनाव हो रहे हैं उन क्षेत्रों से तथा वर्तमान विधायकों के निर्वाचन क्षेत्रों से उम्मीदवारों के आवेदन नहीं लिए जाएंगे।
चौधरी ने बताया कि फिलहाल समाजवादी पार्टी का जोर ब्लॉक और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूती देने पर है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं और नेताओं को अभी से सघन जनसम्पर्क करने के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular