Monday, February 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविधानसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ता कमर कस के खड़े हो जाइये -...

विधानसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ता कमर कस के खड़े हो जाइये – ओमप्रकाश राजभर

लखनऊ(हि.स.)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2022 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले हम अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और इसके लिए कार्यकर्ता कमर कस के खड़े हो जाइये।

दारुलशफा के कामन हाल में सुभासपा के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश ने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को क्षेत्र में उतर कर सम्पर्क करने, मौजुदा हालात में सरकार की नीतियों से जनता के पीड़ा में खड़े होने, महंगाई पर हो रही चर्चा में शामिल होने, किसानों के मुद्दों पर पूरजोर तरीके से विरोध करने और संगठन को बूथ पर मजबूत करने के लिए निर्देशित करते हुए विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस के खड़े होने को कहा।

सुभासपा के मध्यांचल, बुंदेलखंड एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश से आये पदाधिकारियों ने संगठन के सुविचारों को जन जन तक पहुंचाने, हर परिस्थिति में पार्टी के साथ खड़े रहने और पार्टी को मजबूती देने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular