Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाए अनुसूचित जनजाति मोर्चा : सुनील बंसल

विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाए अनुसूचित जनजाति मोर्चा : सुनील बंसल

-कुशीनगर में प्रदेश कार्य समिति की बैठक शुरू

कुशीनगर(हि.स.)। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने उत्तरप्रदेश के विधानसभा चुनाव में अहम योगदान के लिए अनसूचित जनजाति मोर्चा का आह्वान किया है। कहा हैकि जनजाति मोर्चा को केवल अनौपचारिक नहीं बल्कि एक सक्रिय मोर्चा के रूप में समाज के भीतर कार्य करने की जरूरत है।

बंसल ने सोमवार को कसया के एक होटल में आयोजित जनजाति मोर्चा के दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन सत्र को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए उक्त बात कही।

चुनाव के रह गए हैं सौ दिन, सौ कार्यक्रम करे मोर्चा : सुनील बंसल

चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए मोर्चा को अभी से तैयार रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सौ दिन चुनाव रह गए हैं, मोर्चा को सौ कार्यक्रम करने होंगे। उन्होंने इसके लिए उन्होंने जिला स्तरीय सम्मेलन, बूथ प्रबन्धन व सदस्यता अभियान, मतदाता सूची निरीक्षण में मोर्चा के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने ने मोर्चा को 40 दिनों के भीतर 40 जिलों में जिला स्तरीय सम्मेलन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा अच्छे व प्रभावी सम्मेलन के लिए जनजाति के सभी घटकों के नेताओं पदाधिकारियों व आम लोगों की भी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। जनजाति के प्रत्येक घर तक पहुंच बनाने का कार्य करने की जरूरत है।

मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा की सरकार बनाने में अनुसूचित जाति मोर्चा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। प्रदेश में अनुसूचित जाति मोर्चा की सक्रियता एवं संघर्ष का लाभ अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित विधानसभा के साथ-साथ अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्रों में भी मिलेगा।

मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गोड़, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद रमापति राम त्रिपाठी, सांसद विजय दुबे, सांसद अक्षयबर लाल गौंड, जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र, विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, पवन केडिया, गंगासिंह कुशवाहा, जटाशंकर त्रिपाठी आदि ने सुनील बंसल व मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। बंसल ने सरकार की विभिन्न योजनाओं में जनजाति के लाभार्थियों को बंसल ने प्रमाणपत्र भी वितरित किये।

इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पी एन पाठक, जिला उपाध्यक्ष अवधेश सिंह, उपाध्यक्ष विजय शुक्ल,अग्निवेश मणि, नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, मोहन वर्मा,पूर्व नपा अध्यक्ष कृष्ण कुमार, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular