Monday, March 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविधानसभा चुनाव में बड़ी राजनीतिक ताकत बन कर उभरेगी प्रसपा : शिवपाल...

विधानसभा चुनाव में बड़ी राजनीतिक ताकत बन कर उभरेगी प्रसपा : शिवपाल यादव

हापुड़ (हि.स.)। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रसपा एक बड़ी राजनीतिक ताकत के रूप में उभरेगी। इसके लिए वह प्रदेश का दौरा कर पार्टी को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हंै।

प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह का बुधवार को ततारपुर बाईपास पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सपा के साथ गठबंधन के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि चुनाव में अभी काफी समय है। निश्चित समय पर सभी को इस सम्बन्ध में पता चल जाएगा। प्रसपा जिलाध्यक्ष पदम सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों प्रसपा के वरिष्ठ नेता चौधरी शीशपाल सिंह, प्रदेश महासचिव एडवोकेट जुनैद अहमद, जिला मुख्य महासचिव अय्यूब सिद्दीकी, एससी-एसटी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार आढ़ती, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष रफत त्यागी, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष मनोज गुर्जर, छात्रसभा जिलाध्यक्ष युदिष्ठर यादव, नगराध्यक्ष हापुड़ वसीम रिजवी, अमित त्यागी, वकील अहमद पटना, सत्यपाल सिंह, अमीचंद, दीपचंद, गंगाप्रसाद, यूनुस अल्वी, आनन्द कुमार, जितेंद्र कुमार, आसिम चौधरी आदि उपस्थित रहे

RELATED ARTICLES

Most Popular