Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविधानसभा अध्यक्ष महाना ने चार विधायकों को दिलाई शपथ

विधानसभा अध्यक्ष महाना ने चार विधायकों को दिलाई शपथ

-शिवपाल यादव, आशीष सिंह आसू, फतेह बहादुर सिंह और सुरेन्द्र मैथानी ली शपथ

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने बुधवार को विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में गोरखपुर की कैम्पियरगंज विधानसभा सीट से निर्वाचित विधायक फतेह बहादुर सिंह, कानपुर की गोविन्दनगर से सुरेन्द्र मैथानी, हरदोई की बिलग्राम मल्लावां से निर्वाचित आशीष कुमार सिंह ‘आशू’ और इटावा जिले की जसवन्तनगर विधानसभा सीट से निर्वाचित विधायक शिवपाल सिंह यादव को विधान सभा की सदस्यता की शपथ दिलायी।

सभी विधायकों ने विधान सभा अध्यक्ष महाना के समक्ष उपस्थित होकर शपथ ग्रहण की। विधान सभा अध्यक्ष ने उन्हें संविधान, विधान सभा कार्य संचालन नियमावली पुस्तक भेंट की। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने सभी विधायकों को बधाई देते हुए कहा कि वह विधान सभा में एक जागरूक एवं सफल विधायक के रूप में कामयाब एवं यशस्वी हों। साथ ही सदन में होने वाले वाद-विवाद में हिस्सा लेकर अपने क्षेत्र की जनता के जनहित की समस्याओं के निराकरण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

दिलीप शुक्ला

RELATED ARTICLES

Most Popular