Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविधवा से तमंचे के बल पर दुष्कर्म का आरोप, दी तहरीर

विधवा से तमंचे के बल पर दुष्कर्म का आरोप, दी तहरीर

मुरादाबाद(हि.स.)। थाना सिविल लाइन क्षेत्र निवासी विधवा महिला ने थाना सिविल लाइंस पुलिस को दी तहरीर में थाना गलशहीद के पक्का बाग निवासी व्यक्ति पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगया।

थाना मझोला क्षेत्र निवासी विधवा महिला ने थाना सिविल लाइंस पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह अपने बच्चों के साथ किराये के मकान में रह रही है। दूसरे लोगों के घरों पर बर्तन मांजकर व झाड़ू पोछा लगाकर अपना व अपने परिवार का जीवन यापन कर रही है। एक वर्ष पूर्व थाना गलशहीद के पक्का बाग निवासी व्यक्ति उसके संपर्क में आया और उसका उसके घर पर काफी आना जाना हो शुरू हो गया। तीन माह पूर्व वह घर में अकेली थी तो आरोपित युवक ने उसके साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया और यह बात किसी को बताने और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया।

निमित/आकाश

RELATED ARTICLES

Most Popular