Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेश विधवा भाभी ने देवर पर लगाया शारीरिक शोषण का आरोप

 विधवा भाभी ने देवर पर लगाया शारीरिक शोषण का आरोप

– पीड़िता ने पुलिस से लगाई कार्यवाही की गुहार

झांसी (हि.स.)। मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में देवर ने विधवा भाभी को उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देकर अपनी हवस का शिकार बना डाला। किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने शुक्रवार को मऊरानीपुर कोतवाली पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई कर अपने बेटे को बचाए जाने की गुहार लगाई है।

मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक विधवा महिला कोतवाली प्रभारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके पति का एक वर्ष पूर्व देहांत हो चुका है। इसके बाद से ही उसका देवर उस पर गलत निगाह रखने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो देवर उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाया है। इसके बाद उसके साथ हर रोज अप्राकृतिक संबंध बनाते हुए तमाम तरह की प्रताड़नाएं दी। जब पीड़िता ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी तो परिजनों के साथ उसके बेटे और उसे जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता ने बताया कि जब घटना की सूचना उसने अपने ससुराली जनों से दी तो उल्टा उसे ही जान से मारने की धमकी दी गई। वहीं पीड़िता ने बताया कि उसके बड़े बेटे को ससुराल के लोग अपने कब्जे में लेकर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस से अपने बेटे को बचाने और आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की।

महेश

RELATED ARTICLES

Most Popular