Monday, February 9, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविधवा जीवन गुजारना जीवन की सबसे कठिन साधना : रामनाथ कोविंद

विधवा जीवन गुजारना जीवन की सबसे कठिन साधना : रामनाथ कोविंद

कृष्णा आश्रय सदन के सुधार को 1.55 करोड़ रुपए अवमुक्त किया गया है : योगी आदित्यनाथ

राष्ट्रपति ने कृष्णा कुटीर सदन में चल रहे प्रोजेक्टों का अवलोकन

रामनाथ काविंद को माताओं ने भेंट की हस्तनिर्मित पोशाक, अचार

कोविंद ने दस महिलाओं को भेंट की साड़ी व उपहार पैक

मथुरा(हि.स.)। कृष्णा कुटीर आश्रय सदन के दौरे के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दस माताओं को साड़ी उपहार पैक भेंट किए तथा कृष्णा कुटीर सदन में चल रहे प्रोजेक्टों का अवलोकन करते हुए उन्हें तीर्थयात्रा करवाने का भरोसा दिया। इस दौरान माताओं ने अपने हस्तनिर्मित पोशाक, अगरबत्ती, मोमबत्ती, अचार, पोशाक राष्ट्रपति को भेंट की। जिन्हें पाकर राष्ट्रपति ने माताओं से उनके मिल रहे प्रशिक्षण की जानकारी हासिल की।

ठाकुर बांकेबिहारी जी के दर्शन कर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद काफी प्रसन्न नजर आए। उन्होंने कृष्णा कुटीर आश्रय सदन पहुंचे जहां उन्होंने निराश्रित माताओं का हाल जाना और जीवन के अंतिम पड़ाव पर अपनों की ठुकराई माताओं से मुलाकात कर उनके जीवन पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कृष्णा कुटीर सदन में चल रहे प्रोजेक्टों का अवलोकन किया तथा माताओं को बेहतर सुविधाएं मुहैय्या करवाने का भरोसा देने के साथ तीर्थयात्रा करवाने का भी भरोसा दिया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा विधवा जीवन गुजारना जीवन की सबसे कठिन साधना है। जिस तरह से अपनों से दूर आश्रय सदनों में माताएं रह रही है उनकी साधना बेहद ही कठिन है। कई माताएं ऐसी हैं जो अल्पायु में ही विधवा हो गई थीं और सारा जीवन कष्टमय गुजारने को मजबूर होना पड़ा। सामाजिक कुरीति के चलते ऐसी स्थितियों में माताओं के हालात में सुधार के लिए समाज में कुछ परिवर्तन जरूरी है। 20 वर्ष अथवा इसके आसपास महिलाएं अगर विधवा होती हैं, तो उन्हें पुनः विवाह के जरिए एक बार फिर से अपनी जिंदगी संवारने का मौका मिलना चाहिए। ताकि वे विधवा के कष्टमय जीवन को जीने से बच सकें।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आश्रय सदनों में रह रही माताओं को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। सदन में रह रही माताओं को हर महीने पेंशन, पाकेट मनी मिल रही है। इसमें इजाफा होगा। इसके अलावा माताओं की सहूलित के लिए कृष्णा आश्रय सदन के सुधार को 1.55 करोड़ रुपए अवमुक्त किया गया है। इसके बाद हर प्रकार की अत्याधुनिक सुविधा माताओं को सदन में मिलेगी।

दस माताओं को राष्ट्रपति ने बांटे उपहार

कृष्णा कुटी, महिला आश्रय सदन में माताओं से संवाद के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सदन की दस माताओं को साड़ी समेत गिफ्ट पैक भेंट किए,तो माताएं गदगद हो गई। माताएं अपने समक्ष राष्ट्रपति को पाकर खुशी से प्रफुल्लित थीं। राष्ट्रपति के जाने के बाद भी उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था।

महेश

RELATED ARTICLES

Most Popular