Wednesday, March 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरविद्युत संविदा कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के मध्यांचल अध्यक्ष बने तरुण कुमार...

विद्युत संविदा कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के मध्यांचल अध्यक्ष बने तरुण कुमार मिश्र

रोहित गुप्ता
उतरौला/बलरामपुर
विद्युत संविदा कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के मध्यांचल अध्यक्ष बने तरुण कुमार मिश्र। प्रदेश महामंत्री रामभूल सैनी ने तरुण कुमार मिश्र को मध्यांचल अध्यक्ष का मनोनयन पत्र सौंपा तथा शपथ दिलाया। विद्युत उप केंद्र उतरौला में तैनात संविदा कर्मियों ने हर्ष व्यक्त किया। सभी ने मध्यांचल अध्यक्ष को मिठाई खिलाकर बधाई दिया। नवनियुक्त मध्यांचल अध्यक्ष तरुण कुमार मिश्र ने कहा कि संगठन और कर्मचारियों के हित में जो जिम्मेदारी दी गई है उसका निर्वहन इमानदारी से करेंगे। उन्होंने कहा कि संविदा कर्मचारियाें को अपने हितों के लिए संगठित होकर कार्य करना होगा, तभी हक और अधिकार प्राप्त हो सकते हैं। संगठन में शक्ति होती है। कोई भी संघर्ष बिना संगठन के नहीं लड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि संविदा कर्मचारियों का उत्पीड़न किसी भी स्तर पर नहीं होने दिया जाएगा। सभी के हितों की रक्षा के लिए संगठन किसी भी स्तर पर लड़ाई लड़ने को हर समय तत्पर है।

RELATED ARTICLES

Most Popular