झांसी (हि.स.)। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में बीते दिनों तहसील मऊरानीपुर अंतर्गत ग्राम मऊ देहात में आयोजित जन चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों द्वारा विद्युत विभाग की अनेक शिकायतें प्राप्त होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों के कार्य के प्रति लापरवाही और शिथिलता बरतने पर अधिकारियों के वेतन रोके जाने के निर्देश दिए थे।
तहसील मऊरानीपुर अंतर्गत विद्युत कर्मचारी व अधिकारी जिनके वेतन रोके जाने के निर्देश दिए गए हैं जिसमें मनोज कुमार राय, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड मऊरानीपुर, अनिल कुमार सागर एसडीओ (ग्रामीण) विद्युत वितरण खण्ड मऊरानीपुर, ऋतिक कुमार गुप्ता, अवर अभियन्ता (नगर) विद्युत वितरण खण्ड मऊरानीपुर, देवेन्द्र कुमार,अवर अभियन्ता (ग्रामीण) विद्युत वितरण खण्ड मऊरानीपुर। ग्राम पंचायत मऊदेहात विकासखण्ड मऊरानीपुर में जन चौपाल की गयी।
जनचौपाल के दौरान उपस्थित जन समूह द्वारा विद्युत विभाग से सम्बन्धित काफी शिकायतें यथा विद्युत आपूर्ति बाधित रहने, विद्युत कनेक्शन काटे जाने एवं खराब ट्रांसफार्मर समय से न बदले जाने सम्बन्धी प्रस्तुत की गई। इसके अतिरिक्त आईजीआरएस पर पिछले दो माह में ग्राम मऊदेहात से सम्बन्धित 06 शिकायतें दर्ज पायी गयीं, यह भी पाया गया कि स्पष्ट निर्देशों के बावजूद विकासखण्ड/फीडर स्तर पर कोई व्हाट्सप ग्रुप नहीं बनाया गया है जिससे जनता को रोस्टरिंग आदि की जानकारी समय से नहीं हो पा रही है।
इसके अतिरिक्त जन चौपाल में सिर्फ एसडीओ (नगर) विद्युत वितरण खण्ड मऊरानीपुर उपस्थित थे अन्य कोई जिम्मेदार अधिकारी उपस्थित नहीं हुआ। यह स्थिति अत्यन्त आपत्तिजनक है जो विभागीय योजनाओं और जनसमस्याओं के प्रति उदासीनता को दर्शाता है। विभागीय अधिकारियों के अनुत्तरदायित्व पूर्ण कार्यप्रणाली के दृष्टिगत माह मई के वेतन आहरण पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाई जाती है।
महेश
