Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविद्युत लाइन गिरने से झोपड़ियों में आग, पांच वर्षीय बच्ची की मौत,...

विद्युत लाइन गिरने से झोपड़ियों में आग, पांच वर्षीय बच्ची की मौत, बहन घायल

गाजियाबाद(हि.स.)। थाना मुरादनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सुरैना में झोपड़ियों में मंगलवार को आग लग गई, जिसमें झुलसने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी जबकि उसकी छोटी बहन गम्भीर रूप से जल गई। बच्ची के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। आग 11 हजार की विद्युत लाइन झोपड़ी पर गिरने के कारण लगी।

एसीपी मुरादनगर ने बताया कि आज दोपहर दो बजे फायर ब्रिगेड को सूचना मिली कि सुराणा गांव की झोपड़ियों में आग लग गई है जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। इस दौरान शीतल नामक 5 वर्षीय बच्ची की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसकी बहन कशिश गम्भीर रूप से घायल हो गयी। उसे सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

फरमान

RELATED ARTICLES

Most Popular