मीरजापुर (हि.स.)। मड़िहान थाने के पटेहरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत पडरिया गांव में जमीन पर गिरे विद्युत तार से झुलसकर एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य महिला गंभीर रूप से झुलस गई।
पड़रिया गांव निवासिनी धानी (65) शनिवार की सुबह घर से निकली थी। उधर दीपनगर विद्युत पावर हाउस क्षेत्र का तार टूटकर जमीन पर गिरा था। वृद्ध महिला तार की चपेट में आ गई और करंट से झुलसकर उसकी मौत हो गई। वहीं इस हादसे में एक अन्य महिला श्यामा (35) गंभीर रूप से झुलस गई।
