Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेश विद्युत करंट की चपेट में आने से दो भाइयों की मौत

 विद्युत करंट की चपेट में आने से दो भाइयों की मौत

शाहजहांपुर(हि.स.)। थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव याकूबपुर में दो सगे भाइयों की विद्युत करंट की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।

याकूबपुर निवासी शरीफ का बड़ा बेटा अयान (6) सोमवार सुबह अपने छोटे भाई अरमान(4)के साथ घर के बाहर खेल रहा था। दोनों भाई खेलते-खेलते घर के पास लगे विद्युत पोल के पास पहुंच गए। दूसरी तरफ बरसात के चलते विद्युत पोल की सपोर्ट में लगे लोहे के तार में किसी तरह करंट उतर आया। इस बात से अनजान बच्चों ने जैसे ही तार को छुआ की उनकी करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बच्चों की यह हालत देखी तो विद्युत सप्लाई को बंद कराया। घटना से गांव में हड़कम्प मच गया।बच्चों के शव देख माता-पिता व अन्य परिजन बेसुध हो गए।

प्रधानपति राजीव शर्मा ने बताया कि दो सगे भाइयों की विद्युत करंट की चपेट में आ जाने से मौत हो गई है।परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर रहे हैं। थाना जलालाबाद प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना की कोई सूचना थाने पर नहीं दी गई है।

अमित/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular