– एम देवराज ने दिया आश्वासन जल्द ही नियम हो जाएगा लागू, अभी तक मिलता है पांच लाख
लखनऊ (हि.स.)। विद्युत संविदा कर्मचारी महासंघ उप्र का एक प्रतिनिधि मंडल शक्ति भवन लखनऊ में ऊर्जा निगमों के चेयरमैन एम. देवराज से वरिष्ठ मजदूर नेता और महासंघ के अध्यक्ष आर0 एस0 राय के नेतृत्व में मिला। एम. देवराज के साथ विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए वार्ता हुई। चेयरमैन ने विद्युत आघात से मृत विद्युत कर्मियों के परिवार को मिलने वाला मुआवजा बढ़ाकर 10 लाख जल्द कर दिया जाएगा। अब तक यह राशि पांच लाख रुपये मिलता है।
महासंघ द्वारा चेयरमैन एम देवराज आईएएस के साथ हुई लगभग 45 मिनट की वार्ता में संविदा कर्मियों का वेतन बढ़ाये जाने, दुर्घटना बीमा राशि 20 लाख रुपये किए जाने तथा उम्र सीमा 55 वर्ष से 60 वर्ष किए जाने आदि प्रमुख मांगों पर चर्चा के बाद चेयरमैन द्वारा विद्युत आघात से मृतक कर्मियों के परिवार को दिया जा रहा मुआवजा बढ़ाकर 10 लाख रुपया किए जाने पर सहमति दी। उन्होंने कहा कि शीघ्र आदेश जारी कर कर दिया जाएगा। साथ ही चेयरमैन ने कहा कि अन्य मुद्दों पर ऊर्जा मंत्री ए0 के0 शर्मा और शासन के साथ बातचीत के बाद समाधान निकाला जाएगा।
मीडिया प्रभारी पुनीत राय ने बताया कि महासंघ के नेताओं द्वारा हड़ताल के कारण नियमित एवं संविदा कर्मचारियों का किया गया उत्पीड़न, वेतन कटौती, निलंबन और सेवा समाप्ति की कार्रवाई को वापस लेने की अपील पर चेयरमैन ने विचार करने का आश्वासन दिया।
चेयरमैन से मिलने वालों में भूपेंद्र सिंह तोमर, मोहम्मद काशिफ, पुनीत राय, रामभूल सैनी, विनोद कुमार, भोला सिंह कुशवाहा, रजनीश शर्मा उर्फ बबलू, चंद्र प्रकाश पांडे, सतीश तिवारी, नरेश विश्वकर्मा, सचिन सिंह, अमित चौबे, कंधु सिंह, अजय, कपिल शर्मा, मुदस्सिर चौहान आदि महासंघ के प्रमुख पदाधिकारी शामिल थे।
उपेन्द्र/मोहित
