Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविद्यार्थी लंबे समय से कर रहे प्रदर्शन, इलाहाबाद विवि बना है संवेदनहीन...

विद्यार्थी लंबे समय से कर रहे प्रदर्शन, इलाहाबाद विवि बना है संवेदनहीन : कांग्रेस

-इलाहाबाद विवि में फीस वृद्धि को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह ने सरकार व विवि प्रशासन को घेरा

लखनऊ (हि.स.)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छा़त्र 400 प्रतिशत बढ़ी हुई फीस को लेकर लगातार लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बावजूद सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेग रही है। यह सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन की संवेदनहीनता का प्रमाण है। ये बातें उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह ने कही।

उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में हुए बवाल पर यह बयान दिया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव विवेकानंद पाठक इलाहाबाद विश्वविद्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिलकर उनसे बात कर रहे थे और उनके साथ धरने में शामिल होकर प्रशासन से बढ़ी हुई फीस को वापस लेने हेतु शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच विश्वविद्यालय में सुरक्षा के नाम पर तैनात गार्ड (आपराधिक प्रवृत्ति) के लोगों ने उन पर जानलेवा हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। आनन-फानन में पाठक को इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया। इस घटना को लेकर कांग्रेसजनों में रोष है। घटना में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाये।

अशोक सिंह ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एवं केन्द्र की मोदी सरकार से मांग करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में 400 प्रतिशत की फीस वृद्धि को वापस लिया जाये एवं छात्रसंघ को बहाल किया जाये। साथ ही उन्होंने विश्वविद्यालय में तैनात सुरक्षा एजेंसी को तत्काल प्रभाव से ब्लैकलिस्ट करने की मांग की है क्योंकि विश्वविद्यालय में पठन पाठन हेतु छात्र आते है। अतः सुरक्षा की दृष्टि से आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के हाथों में सुरक्षा की जिम्मेदारी देना उचित नहीं है।

उपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular