Wednesday, April 1, 2026
Homeमनोरंजनविदेश में रहकर भी देसी गर्ल ने नहीं भूले संस्कार, पति निक...

विदेश में रहकर भी देसी गर्ल ने नहीं भूले संस्कार, पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाई दीपावली

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भले ही अपने देश से दूर हों, लेकिन वह अपने संस्कार नहीं भूलीं है।वह विदेश में रहकर भी हर भारतीय तीज त्यौहार को बहुत धूमधाम से मनाती हैं। इस बार भी दीपावली के अवसर प्रियंका चोपड़ा ने इस त्यौहार को पति निक जोनस के साथ खास अंदाज में मनाया। उन्होंने पति निक जोनस के साथ लॉस एंजेलिस वाले घर पर लक्ष्मी पूजा की। इस खास मौके पर प्रियंका और निक दोनों ही ट्रेडिशनल वियर में नज़र आए। सिर पर पल्लू और मांग में सिंदूर भरे प्रियंका ने पीले रंग की साड़ी पहनी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नज़र आईं। वहीं, निक सफेद रंग के कुर्ते-पायजामे में हैंडसम दिखाई नजर आ रहे थे ।

प्रियंका चोपड़ा ने इस दौरान की कई तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा की हैं,जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा-‘या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः । देवी महालक्ष्मी के आशीर्वाद से हम उनकी कृपा को अपने घर में आमंत्रित करते हैं। दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।’

सोशल मीडिया पर प्रियंका की ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी दीपावली सेलिब्रेशन की इन तस्वीरों पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उनकी तारीफ़ कर रहे हैं कि प्रियंका विदेश में रहकर भी अपने संस्कार नहीं भूली ।

RELATED ARTICLES

Most Popular