हरदोई (हि. स.)। बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत विभाग की टीम ने विजिलेंस टीम के साथ शनिवार को चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने राभा उपकेंद्र से जुड़े गांवों में विशेष अभियान चलाकर कई बिजली चोर पकड़े हैं।
एसडीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि ज्यादा खपत वाले फीडर पर पहले चेकिंग की जाएगी। मीटर से बाईपास, चोरी से मोटर, एक किलो वाट कनेक्शन पर तीन किलोवाट से अधिक लोड होने की एक दर्जन से अधिक चोरियां विजिलेंस टीम ने पकड़ी। विजिलेंस टीम के पहुंचने पर कटिया डालकर बिजली चोरी करने वालों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
श्री सिंह ने बताया कि बिजली चोरी रोकने को गठित टीमें राजस्व वसूली पर जोर देंगी। टीम के सदस्य कई माह के बकायेदार उपभोक्ताओं से पहले बिजली बिल का बकाया जमा कराने पर जोर डाले। अगर उपभोक्ता बकाया बिजली बिल जमा नहीं करते है तो उनके घर की बिजली कनेक्शन को काट दिया जाए। बिजली चोरी रोकने के लिए चेकिंग का अभियान निरंतर ऐसे ही चलता रहेगा।
अम्बरीष/दीपक/विद्याकांत
