Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविजिलेंस की रिपोर्ट पर नोएडा विकास प्राधिकरण के पूर्व ओएसडी पर एफआईआर

विजिलेंस की रिपोर्ट पर नोएडा विकास प्राधिकरण के पूर्व ओएसडी पर एफआईआर

लखनऊ (हि.स.)। विजिलेंस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत नोएडा विकास प्रधिकरण के पूर्व ओएसडी रविन्द्र सिंह यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

जानकारी के मुताबिक, विजिलेंस की जांच में सामने आया था कि आगरा के रहने वाले रविन्द्र सिंह यादव ने अपने कार्यकाल में तमाम वित्तीय अनियमितताएं की है। ट्रांसफर प्राधिकरण की नियमावली के विरुद्ध काम किया, जिससे प्राधिकरण को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। जांच के दौरान विजिलेंस ने कई साक्ष्य एकत्र कर शासन को सौंपते हुए एफआईआर दर्ज करने की अनुमति मांगी थी।

अपनी रिपोर्ट में कहा कि प्रकरण में रविंद्र यादव प्राधिकरण की नीति के विरुद्ध निजी लाभ लेने के दोषी पाए गए है। अनुमति मिलते ही विजिलेंस के मेरठ सेक्टर में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular