Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेश विजय दशमी पर्व पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद का होगा दहन, तैयारी...

 विजय दशमी पर्व पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद का होगा दहन, तैयारी पूरी

फतेहपुर (हि.स.)। जिले में मंगलवार को अयोध्या कुटी में विजयदशमी पर्व मनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यहां पर रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के आदमकद पुतले बनाए गए हैं। जिनका विजयदशमी के दिन दहन किया जायेगा।

जिले के बिंदकी नगर में विगत काफी समय से रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है लेकिन शहर मुख्यालय में पहली बार पूर्व सदर विधायक विक्रम सिंह द्वारा रावण दहन कार्यक्रम करने की घोषणा करने के बाद जोरदार तैयारी करवाई जा रही है।

पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए एक समिति बनाई गई और पहली बार आईटीआई मैदान में रावण दहन कार्यक्रम किया गया था। जिसमें शहरवासियों का अपार समर्थन व प्यार मिला और इस वर्ष अयोध्या कुटी में रावण दहन कार्यक्रम विजयादशमी के पर्व पर हर साल आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

कार्यक्रम को सही ढंग से सम्पन्न कराने के लिए कारीगरों के द्वारा रावण, मेघनाद, कुंभकर्ण के भारी-भरकम पुतले बनाए जा रहे हैं, जो विजयदशमी के उपलक्ष में 05 अक्टूबर को सायं काल तमाम शहरवासियों के समक्ष भगवान राम, भगवान लक्ष्मण के द्वारा तीर कमान छोड़कर दहन किए जाएंगे और असत्य पर सत्य की जीत होगी।

देवेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular