मेरठ (हि.स.)। कोरोना आपदा के कारण इस बार सार्वजनिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं हो रहा। रविवार को विजयदशमी पर भी कोरोना के कारण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन नहीं हुआ। स्वयंसेवकों ने शाखाओं और घरों में विजयदशमी मनाई।
लंबे समय बाद रविवार को विजयदशमी पर आरएसएस के स्वयंसेवकों का पथ संचलन नहीं हुआ। कोरोना आपदा के कारण पथ संचलन नहीं हुआ। इससे पहले के वर्षों में विजयदशमी पर मेरठ में संघ के स्वयंसेवक पथ संचलन करते रहे हैं। रविवार को शाखाओं में विजयदशमी का कार्यक्रम मनाया गया। स्वयंसेवकों ने आॅनलाइन ही सरसंघचालक डाॅ. मोहनराव भागवत का उद्बोधन सुना।
आरएसएस के मेरठ महानगर के प्रचार प्रमुख संजीव गर्ग ने बताया कि महानगर के 32 नगरों में शाखाओं में छोटे स्तर पर विजयदशमी का कार्यक्रम हुआ। इसके अलावा घरों में भी स्वयंसेवकों ने विजयदशमी का कार्यक्रम मनाया।
