नोएडा (हि.स.)। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर नोएडा से दिल्ली स्थित विजयघाट जा रहे सैंकड़ांे किसानों को शुक्रवार को डायरेक्ट टू नोएडा (डीएनडी) दिल्ली पुलिस ने रोक लिया। जिसके बाद सभी किसान डीएनडी पर ही धरने पर बैठ गए, और जय जवान जय किसान का नारा लगाने लगे।
भारतीय किसान यूनियन (अम्बावत) के जिला गौतमबुद्ध नगर प्रवक्ता कृष्ण भाटी ने कहा कि हम किसान नोएडा से दिल्ली स्थित विजयघाट पर दो अक्टूबर को प्रतिवर्ष पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि देने जाते है। लेकिन इस बार डीएनडी पर ही दिल्ली पुलिस ने हमें रोक लिया है। हम इस बात का कड़ा विरोध करते है। जब हम प्रत्येक वर्ष जाते है, तो इस बार हमे क्यों नहीं जाने दिया जा रहा है। दिल्ली पूर्व के अपर पुलिस उपायुक्त मनजीत ने बताया कि दिल्ली में धारा 144 लगाया गया है। इस वजह से हम किसानों को डीएनडी से आगे दिल्ली में प्रवेश करने नहीं दे सकते। हम लोगों ने इन्हें डीएनडी से ही वापस भेज दिया है। कोरोना काल में किसी भी तरह से कोरोना संक्रमण फैला तो धरना प्रदर्शन करने वाले लोगों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विजयघाट जा रहे सैकड़ों किसानों को डीएनडी पर दिल्ली पुलिस ने रोका
RELATED ARTICLES
