Tuesday, March 31, 2026
Homeमनोरंजनविक्की-सारा की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' का ट्रेलर हुआ रिलीज

विक्की-सारा की फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री सारा अली खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। इस फिल्म के मौके पर विक्की और सारा की नई ऑनस्क्रीन जोड़ी दर्शकों से रूबरू होगी।

‘जरा हटके जरा बचके’ विक्की कौशल और सारा अली खान की साथ में पहली फिल्म है और यह अगले महीने 2 जून को रिलीज होगी। शाहरुख की ‘जवान’ की वजह से फिल्म की रिलीज डेट फिक्स नहीं हुई थी, लेकिन अब ‘जरा हटके जरा बचके’ 2 जून को रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है और इसे दिनेश विजान और ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है।

फिल्म की कहानी इंदौर के एक मिडिल क्लास कपल पर आधारित है। कॉलेज में एक साथ रहने के दौरान कपिल और सौम्या को प्यार हो गया। इसके बाद दोनों परिवार की रजामंदी से शादी कर लेते हैं, लेकिन समय के साथ पूरी तस्वीर बदल जाती है और शादी के बाद झगड़े और बढ़ जाते हैं। दोनों के बीच झगड़ा इस हद तक बढ़ जाता है कि मामला कोर्ट में तलाक तक पहुंच जाता है। ट्रेलर में कपिल और सौम्या एक तरफ प्यार करते और एक तरफ घरवालों के सामने लड़ते नजर आ रहे हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म में क्या ट्विस्ट आएगा।

इस फिल्म में राकेश बेदी, शारिब हाशमी, नीरज सूद जैसे कई दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज द्वारा निर्मित फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद विक्की-सारा के फैंस ने दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।

लोकेश चंद्रा/सुनीत

RELATED ARTICLES

Most Popular