Friday, February 13, 2026
Homeमनोरंजनविक्की कौशल ने अपनी पत्नी कटरीना को लेकर किया बड़ा खुलासा

विक्की कौशल ने अपनी पत्नी कटरीना को लेकर किया बड़ा खुलासा

कटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड के चर्चित कपल हैं। उन्होंने दिसंबर 2021 में शादी के बंधन में बंधने के साथ एक नई जिंदगी की शुरुआत की। इसी बीच विकी ने अपनी शादीशुदा जिंदगी से जुड़ा एक खुलासा किया है।

विक्की ने कहा, “सबसे मजेदार बात तब होती है जब कैटरीना हर हफ्ते स्टाफ मीटिंग करती हैं। वह पूरे स्टाफ को एक साथ बुलाती हैं और घर के बजट से लेकर हर चीज पर चर्चा करती हैं। पैसा कैसे और कहां खर्च किया जाता है, इस पर नज़र रखती है। जब यह चर्चा होती है तो मुझे बहुत मजा आता है। मैं पॉपकॉर्न खाते हुए इस मुलाकात का आनंद लेता हूं।”

पिछले कुछ दिनों से कैटरीना के प्रेग्नेंट होने की चर्चा चल रही थी। विक्की कौशल की टीम ने इन चर्चाओं पर चुप्पी साधते हुए सफाई दी कि “ये सभी चर्चाएं सिर्फ अफवाहें हैं। कहा गया कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही खबरें झूठी हैं और इसमें कोई सच्चाई नहीं है।”

कटरीना और विक्की के वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की की फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ 2 जून को रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म ने 30 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। कटरीना कैफ जल्द ही ‘टाइगर-3’ में नजर आने वाली हैं। इसमें उनके साथ सलमान खान मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। ‘वह फोन भूत’,“मेरी क्रिसमस’ में भी नजर आएंगी।

लोकेश चंद्रा/सुनीत

RELATED ARTICLES

Most Popular