Saturday, April 11, 2026
Homeमनोरंजनविक्की-कैट की शादी की तर्ज पर दिल्ली और यूपी पुलिस ने पब्लिक...

विक्की-कैट की शादी की तर्ज पर दिल्ली और यूपी पुलिस ने पब्लिक को दिया खास सन्देश

बॉलीवुड के सेलिब्रिटी कपल विककी कौशल और कैटरिना कैफ की शादी के चर्चे हर तरह है। 9 दिसंबर को दोनों ने शाही अंदाज में शादी की।राजस्थान के 700 साल पुराने किले में हुई यह शादी कई कारणों से चर्चा में रही। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस शादी में शामिल होने वाले मेहमानों को एक सीक्रेट वेडिंग कोड दिया गया था और इस कोड को बिना बताए किसी की भी एंट्री शादी में नहीं थी।

वहीं अब विक्की -कैट की शादी के इसी तर्ज पर दिल्ली और यूपी पुलिस ने पब्लिक को साइबर क्राइम से बचने के लिए एक खास सन्देश दिया है। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर लिखा-‘हैलो पीपल , अपना पासवर्ड #विक्कीकैट की शादी की तरह सुरक्षित रखे। ‘

दिल्ली पुलिस ने अपने इस ट्वीट के जरिये लोगों को अपना पासवर्ड सुरक्षित और सीक्रेट रखने की सलाह दी है। वहीं यूपी पुलिस ने भी एक ट्वीट करते हुए लिखा-‘साइबर क्रिमिनल्स से बचने के लिए विक्की-कटरीना की तरह ऑनलाइन सुरक्षा के दायरे में रहें।’

यूपी पुलिस ने साइबर क्राइम से बचने के लिए लोगों को विक्की कैट की शादी का उदाहरण देते हुए अपना पासवर्ड सुरक्षित रखने की सलाह दी है। सोशल मीडिया पर यूपी और दिल्ली पुलिस का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular