Sunday, February 8, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविकास दुबे के समर्थन में सीएम योगी पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाला...

विकास दुबे के समर्थन में सीएम योगी पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाला छात्र नेता गिरफ्तार

चंदौली। कानपुर मुठभेड़ में सीओ सहित आठ पुलिस कर्मियों को गोलियों से छलनी करने वाले प्रदेश के मोस्ट वाटेंड विकास दुबे के समर्थन में कुछ भटके युवा सोशल मीडिया में मर्यादा हीन टिप्पणी कर शहादत का अपमान कर रहे हैं। बुधवार को ऐसे ही एक छात्रनेता प्रशांत पांडेय को सकलडीहा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

आरोप है कि सकलडीहा पी.जी. कॉलेज के छात्रनेता ने विकास दुबे के समर्थन में प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ पर भी अमर्यादित टिप्पणी सोशल मीडिया पर किया था। आरोपी प्रशान्त के शहीद पुलिसकर्मियों पर भी अमर्यादित ​टिप्पणी को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रूख अपना लिया। क्षेत्राधिकारी सकलडीहा के निर्देश पर कोतवाल वंदना सिंह ने छात्र नेता को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया।  

RELATED ARTICLES

Most Popular