रोहित गुप्ता
उतरौला/बलरामपुर । विधायक राम प्रताप वर्मा ने विकास खण्ड उतरौला में अतिआधुनिक सभागार का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर ब्लांक प्रमुख प्रतिनिधि महिपाल चौधरी, खण्ड विकास अधिकारी उतरौला सुमित सिह समेत तमाम विभागीय अधिकारी व ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विधायक राम प्रताप वर्मा ने नवनिर्मित सभागार का फीता काट कर उसका उद्घाटन किया। उसके बाद विधायक राम प्रताप वर्मा ने नवनिर्मित सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को विकास खण्ड क्षेत्र में चलरहे विकास कार्यों को शत प्रतिशत लागू करने का आहावान किया। अधिकारियों से कहा कि गांव में निचले पायदान के लोगों तक सरकार की विकास योजनाओं को पहुंचाने में अधिकारी ग्राम प्रधान का सहयोग लेकर उसे लागू करें।
ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि महिपाल चौधरी ने कहा कि विकास खण्ड उतरौला में बैठक के लिए कोई सभागार नहीं था। इस कारण आधुनिक सभागार निर्माण किए जाने से अधिकारियों को बैठक करने में काफी सहूलियत मिलेगी। खण्ड विकास अधिकारी उतरौला सुमित सिह ने बताया कि शासन व विधायक की प्रेरणा से उतरौला विकास खण्ड परिसर में आधुनिक सभागार का निर्माण कराया गया है। इससे क्षेत्र के विकास में काफी प्रगति होगी। समारोह में ग्राम प्रधान संघ उतरौला के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र वर्मा समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
