Monday, March 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरविकास खण्ड उतरौला के अधिकांश आंगनवाड़ी केन्द्र जर्जर

विकास खण्ड उतरौला के अधिकांश आंगनवाड़ी केन्द्र जर्जर

रोहित कुमार गुप्ता
उतरौला ,बलरामपुर। विकास खण्ड उतरौला के अधिकांश आंगनवाड़ी केन्द्र जर्जर हो गये है। केन्द्र की हालत खराब होने पर इस केन्द्र के सभी सरकारी कार्य बेसिक विधालयो या स्वास्थ केंद्र पर कराये जा रहे हैं।
विकास खण्ड उतरौला में १४३ आंगनबाड़ी केंद्र है जिनमें से १५ मिनी केन्द्र है। इसमें से १५ आंगनबाड़ी केंद्र काफी जर्जर हो गये है। भवन की दयनीय दशा को देखते हुए विभाग ने भवनों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर १४३ आंगनबाड़ी केंद्र पर मात्र सौ कार्यकत्री तैनात हैं। इसमें से १५ मिनी केन्द्रो पर एक भी कार्यकत्री नियुक्त नहीं है। वहीं २८ आंगनवाड़ी केन्द्रों पर पद रिक्त हैं। वीडीओ उतरौला दिव्या त्रिपाठी ने बताया कि जर्जर आंगनवाड़ी केन्द्रों की मरम्मत कराया जा रहा है। केन्द्र पर रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। उन्होंने बताया कि ग्राम सभा भैरमपुर,बारम,मानापार बहेरिया, देवरिया जंगली में नये केन्द्र का निर्माण आठ आठ लाख रुपए की लागत से कराया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular