– लोकसभा उप चुनाव में जमकर करें मतदान
लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद ने रामपुर उपचुनाव में जमकर पसीना बहाया और मतदान से पहले उन्होंने कहा कि रामपुर के नौजवानों को विकास के लिए आगे आकर मतदान करना चाहिए।
दानिश आजाद ने कहा कि भाजपा के नेता वाजिद हुसैन तुर्क के आवास पर पार्टी के मुख्य धारा से जुड़े कार्यकर्ताओं से मिला। रामपुर में हो रहे उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी के प्रति समर्थन मांगने के लिए कार्यकर्ताओं एवं नौजवानों के बीच बैठकें की। मतदान से पहले सिर्फ यहीं अपील करना चाहता हूं कि नौजवान आगे आएं और रामपुर को आजम खां से मुक्त कर दें।
उन्होंने कहा कि आजम खां ने रामपुर के नौजवानों को विकास से जुड़ने नहीं दिया है। ये वक्त आपको अपने विकास के लिए सोचने का है। विकास के लिए आगे आने का वक्त है। देश के हित में और प्रदेश के लिए आगे बढ़-चढ़ कर मतदान करने का वक्त है। आपका मत विकास के लिए होना चाहिए, न कि समझौता पसंद लोगों के हक में ।
अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश ने रामपुर में बीते दिनों भेट चौराहा, खोट चौराहा, खेमपुर, टांटा, स्वार, ज्यारत खुर्गा में जमकर जनसम्पर्क किया था और मतदान के 48 घंटे पहले रामपुर का क्षेत्र छोड़ दिया। रामपुर से निकलकर बरेली पहुंचेंदानिश आजाद ने एक बार फिर से नौजवानों से विकास के लिए मतदान करने की अपील की।
शरद
