Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविकास के मुद्दे पर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव : केशव प्रसाद मौर्य

विकास के मुद्दे पर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ (हि.स.)। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा है कि भाजपा यूपी का विधानसभा चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ेगी। हमारा प्रदेश के चहुंमुखी विकास का विचार पवित्र था और विकास के मुद्दे पर अब तक का सभी सरकारों की अपेक्षा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने बुधवार को कहा कि हम किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए हर वक्त तैयार रहते हैं। हमारी सोच पवित्र है और कार्य में ईमानदारी रहती है। यही कारण है कि हम दूसरे दलों से अलग हैं। इस मुद्दे पर उन्होंने ट्वीट भी किये। उन्होंने पहले ट्वीट में लिखा “किसी भी चुनौती का सामना साहस और समझदारी से करके वर्तमान का सामना भविष्य का निर्माण किया जा सकता है!!” वहीं दूसरे ट्वीट में लिखा कि “हम चुनाव को विकास के मुद्दे पर लड़ेंगे! प्रयास पवित्र होते हैं तो उसमें सफलता अवश्य मिलती है।”

RELATED ARTICLES

Most Popular