लखनऊ (हि.स.)। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदेश की जनता से विकास और उन्नति के मतदान की अपील की है। आज उप्र में दूसरे चरण के चुनाव में मतदान जारी है।
प्रियंका ने ट्वीट किया कि ”उप्र के मेरे प्यारे बहनों-भाइयों, विकास और उन्नति के लिए मतदान कीजिए। उत्तरप्रदेश में एक नई राजनीति, जनता के मुद्दों वाली राजनीति के लिए अपना वोट डालिए।
कांग्रेस पार्टी इस बार कई चुनावों के बाद उत्तर प्रदेश की सभी विधान सभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और सपा नेता शिवपाल यादव के खिलाफ प्रत्याशी नहीं उतारा है।
प्रियंका गांधी लगातार उत्तर प्रदेश से जुड़े विषयों को लेकर मुखर हैं। प्रियंका गांधी खासकर महिलाओं,युवाओं और किसानों के मुद्दे को प्रमुखता से उठा रही हैं।
बृजनन्दन
