Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाविकसित भारत संकल्प यात्रा के गोंडा सदर विधानसभा मैं आयोजित हुआ

विकसित भारत संकल्प यात्रा के गोंडा सदर विधानसभा मैं आयोजित हुआ

विकसित भारत संकल्प यात्रा मोदी सरकार की अत्यंत सराहनीय पहल है। 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य लिए निकली इस यात्रा से बृहद स्तर पर जन जागरण का कार्य किया जा रहा है। जन जागरण के साथ ही साथ मौके पर ही ग्राम वासियों की तमाम समस्याओं का निदान किया जा रहा है। हम सभी मोदी सरकार की इस पहल का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हैं। उक्त बातें विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरानभाजपा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप द्वारा कही गई।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के गोंडा सदर विधानसभा के ब्लाक पड़री कृपाल अंतर्गत बसंतपुर तिवारी ग्राम सभा पहुंचने पर तमाम विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवं ग्राम वासियों के साथ मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझ पट्टू, जिला कार्य समिति सदस्य मनीष द्विवेदी, मंडल उपाध्यक्ष फूल बाबू सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के गोंडा सदर विधानसभा मैं आयोजित हुआ
RELATED ARTICLES

Most Popular