Tuesday, March 31, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडल विकसित भारत के लिए एक ही विकल्प 'कमल का फूल' : कौशल...

 विकसित भारत के लिए एक ही विकल्प ‘कमल का फूल’ : कौशल किशोर

– केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने पत्नी संग प्राथमिक विद्यालय माधवपुर दुबग्गा में वोट डाला

लखनऊ(हि.स.)। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री कौशल किशोर ने बुधवार को दुबग्गा स्थित प्राथमिक विद्यालय माधवपुर मतदान केंद्र पर अपनी पत्नी व मलिहाबाद से विधायक जयदेवी कौशल के साथ मतदान किया।

मतदान के बाद केन्द्रीय मंत्री व मोहनलालगंज से सांसद कौशल किशोर व विधायक जयदेवी ने प्राथमिक विद्यालय माधवपुर दुबग्गा में पोलिंग बूथ पर भाजपा के बस्ते में बैठकर पर्ची बांटी। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र को विकसित क्षेत्र, विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित भारत बनाने के लिए कमल का बटन दबाकर भाजपा को विजयी बनाएं।

पत्रकारों से बात करते हुए कौशल किशोर ने कहा कि मतदान हमारा लोकतांत्रिक अधिकार होने के साथ ही प्रमुख कर्तव्य भी है। अपने नगर निकाय को और अधिक सशक्त करने के लिए मतदान अवश्य करें।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि भारत के लिए एक ही विकल्प ‘कमल का फूल’ है। आज प्रथम चरण की सभी नगर पंचायतों, नगर पालिकाओं तथा नगर निगमों के मतदाताओं से अपील है कि आप अपने क्षेत्र के विकास व समृद्धि के लिए, ट्रिपल इंजन से विकास के लिए भाजपा को वोट दें।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular