Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविकलांग एसोसिएशन के अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक से लगाई सुरक्षा की गुहार|

विकलांग एसोसिएशन के अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक से लगाई सुरक्षा की गुहार|

बिजनौर (हि.सं.) राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम आर पाशा ने पुलिस अधीक्षक को दिये गये प्रार्थना पत्र में स्योहारा प्रभारी आशीष तोमर व एस आई ओमकार सिंह पर अभद्रता करने व झूठे मुकदमें दर्ज कर बन्द करने की धमकी देने आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई करने व सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

थाना प्रभारी के व्यवहार से नाराज पाशा ने अपने दिव्यांग साथियों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर धरना दिया जहाँ पुलिस अधीक्षक डाॅ. धर्मवीर सिंह ने जांच कर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया । इस दौरान पाशा ने बताया कि वह विधानसभा नूरपुर में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं । 9 जनवरी को अपने साथी गुरुवचन सिंह की भांजी के काम से थाने गये थे जहां एस आई ओमकार सिंह व प्रभारी आशीष तोमर ने आचार संहिता का हवाला देते हुए झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी दी। मेरे वापस जाते ही इन दोनों ने गाली गलौच शुरू कर दी। यही नहीं, मेरे मना करने पर एसआई ओमकार सिंह ने कालर पकड़ धक्का दिया जिससे मैं गिर पडा़, मेरे साथी गुरवचन व शमशेर अली ने मुझे उठाया| ये दोनों पुलिस अधिकारी मेरे विपक्षियों से मिले हैं इसलिए मुझे व मेरे परिवार को झूठे मुकदमें दर्ज कर फंसाना चाहते हैं।

नरेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular