Thursday, April 9, 2026
Homeखेलविंबलडन 2022 के सेमीफाइनल में पहुंचे छह बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच

विंबलडन 2022 के सेमीफाइनल में पहुंचे छह बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच

लंदन (हि.स.)। छह बार के चैंपियन सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने विंबलडन 2022 टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। मंगलवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जोकोविच ने इटली के जानिक सिनर को शिकस्त दी।

टूर्नामेंट में पहली वरीयता प्राप्त जोकोविच ने सेंटर कोर्ट में खेले गए मुकाबले में सिनर को 5-7, 2-6, 6-3, 6-2, 6-2 से हराकर विंबलडन के अपने 11वें सेमीफाइनल में प्रवेश किया। यह 35 वर्षीय जोकोविच की विंबलडन में लगातार 26वीं जीत थी।

सेमीफाइनल में जोकोविच का सामना अब नौवें वरीय ब्रिटेन के कैमरन नॉरी से होगा, जिन्होंने कोर्ट 1 में खेलते हुए, बेल्जियम के डेविड गोफिन को 3-6, 7-5, 2-6, 6-3, 7-5 से हराकर अपने सेमीफाइनल बर्थ को सुरक्षित किया।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular