Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविंध्याचल : निकास द्वार से दर्शन को अन्दर जाने पर एफआईआर, कार्रवाई...

विंध्याचल : निकास द्वार से दर्शन को अन्दर जाने पर एफआईआर, कार्रवाई के निर्देश

मीरजापुर (हि.स.)। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने शनिवार की सुबह विंध्याचल पहुंचकर कंट्रोल रूम में सीसीटीवी फुटेज का निरीक्षण किया। फुटेज में देखा गया कि एक व्यक्ति निकास द्वार से मंदिर में दर्शन के लिए प्रवेश किया। आयुक्त ने उसके विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

विंध्याचल धाम में दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए निकास द्वार से दर्शन करने पर रोक लगाया गया था। इसके शत-प्रतिशत अनुपालन के निर्देश भी दिए गए थे। निर्देश के बावजूद भी निकास द्वार से मंदिर के अन्दर जाने पर आयुक्त ने अजय दूबे के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

गिरजा शंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular