Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवाहन चोर गैंग का सरगना लोकेंद्र पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

वाहन चोर गैंग का सरगना लोकेंद्र पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

गाजियाबाद(हि.स.)। क्राइम ब्रांच तथा थाना इंदिरापुरम पुलिस ने संयुक्त रूप बीती देर रात एक मुठभेड़ के बाद एक वाहन चोर गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी की स्विफ्ट कार तथा चोरी का एक लैपटॉप बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक नगर (द्वितीय)ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच तथा थाना इंदिरापुरम पुलिस द्वारा कनावानी पुलिया से वैशाली की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी स्विफ्ट कार में एक संदिग्ध युवक आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन वह रुका नहीं और भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा करके कुछ ही दूरी पर घेर लिया। घिरा देख कर उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और लड़खड़ाकर नीचे गिर गया,इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गिरफ्तार अपराधी ने पूछताछ में अपना नाम लोकेश ऊर्फ लोकेंद्र निवासी 4 सी, शताब्दी नगर थाना परतापुर मेरठ बताया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध गाजियाबाद,नोएडा, दिल्ली, हापुड़, अलीगढ़, बिजनौर तथा जे पी नगर के वाहन चोरी तथा बलात्कार के कुल 29 अभियोग पंजीकृत हैं। लोकेश उपरोक्त थाना इंदिरापुरम से वाहन चोरी के मुकदमे में वांछित चल रहा था। लोकेश उपरोक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular